{"_id":"60cf49638ebc3e2ed466c137","slug":"mathura-three-youths-including-five-stolen-bikes-arrested-mathura-news-agr4965389193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चोरी की पांच बाइकों समेत तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चोरी की पांच बाइकों समेत तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में अहम सुराग जुटाकर चालान कर दिया है। पुलिस अब उनसे मिली जानकारी पर अन्य बाइक चोरों की तलाश कर रही है।
शनिवार को गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसआई सतीश यादव छोटी परिक्रमा मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि राधाकुंड चैतन्य महाप्रभु मंदिर गौरधाम कॉलोनी के समीप बाइक चोर किसी वारदात को अंजाम के लिए खड़े हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां बाइकों पर खड़े तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम हेमंत, गिरिधर निवासीगण सकरवा व बंटू निवासी जाजऊ फतेहपुर आगरा बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद कर रविवार को चालान कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बाइक चोरी करने वालों का गैंग सक्रिय है। जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।