{"_id":"61167ad88ebc3edfc777f8e6","slug":"mathura-three-members-of-the-inter-state-vehicle-thief-gang-were-arrested-mathura-news-agr503599662","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य चढ़े हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार पुलिस ने गोकुल बैराज मोड़ पर वाहन चेकिंग के वक्त अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें और हथियार बरामद हुए हैं।
पुलिस वाहन चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी बीच बाइक सवार को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस ने उसके दो साथियों को पकड़ते हुए चोरी की बाइकें भी बरामद कर लीं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने तीन वाहन चोर पकड़े हैं। पकड़े गए कृष्णपाल और बॉबी निवासीगण ग्राम नागर अछनेरा, पवन उर्फ चंद्रशेखर निवासी शाही अछनेरा है। इनकी निशानदेही पर गोकुल बैराज के कच्चे रास्ते पर स्थित वाटर वर्क्स के सामने से चोरी की चार बाइकें और एक स्कूटी बरामद की है।
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में वाहन चोरों ने अस्पताल व गली मोहल्लों में घूम फिरकर दोपहिया वाहनों को मास्टर चाबी का प्रयोग कर चुराते हैं और इन्हें अलग-अलग स्थानों पर एकत्र कर औने-पौने दामों में बेच देते हैं। पुलिस से बचने को इनकी असली नंबर प्लेट भी निकाल कर फेंक देते हैं।