{"_id":"61d9b726044fd1148544046c","slug":"mathura-threatened-to-explode-bomb-during-online-class-mathura-news-mtr5114879135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ऑनलाइन क्लास के दौरान बम फोड़ने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ऑनलाइन क्लास के दौरान बम फोड़ने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना महामारी के कारण चल रही ऑनलाइन क्लास में किसी ने कोसी में बम फोड़ने की धमकी दे डाली। उसने खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताया। बच्चों ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।
संभावना व्यक्त की जा रही है वेबसाइट को हैक किया गया है या फिर ऑनलाउन क्लास का लिंक किसी के हाथ लग गया।
शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर के नौवीं कक्षा के छात्रों की जूम एप पर ऑनलाइन क्लास चल रही थी। इसी दौरान मैसेज कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी कि आज कोसी में बम फटने वाला है.. बच लो।
इससे बच्चों व स्कूल प्रशासन दहशत में आ गया। बच्चों ने इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी, स्कूल ने पुलिस को सूचना दी। मैसेज को देखने के बाद बच्चों और परिजनों में भय है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है कि हैकर ने वेबसाइट को हैक कर लिया हो या फिर किसी के हाथ ऑनलाइन क्लास वाला लिंक लग गया हो। प्राचार्य अमित चतुर्वेदी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है।