{"_id":"62e29885710c7a6b80032142","slug":"mathura-this-is-how-mathura-smart-city-will-be-built-roads-covered-in-places-mathura-news-mtr5214968150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ऐसे बनेगा मथुरा स्मार्ट सिटी, जगह-जगह धंसी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ऐसे बनेगा मथुरा स्मार्ट सिटी, जगह-जगह धंसी सड़कें
विज्ञापन
किशोरी रमण महाविद्यालय मार्ग पर धंसी सड़क में हुआ गड्ढा।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। ऐसे ही बनेगा मथुरा स्मार्ट सिटी, जहां मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने सड़क निर्माण की कलई खोलकर रख दी है। शहर में जगह-जगह सड़कें धंस गईं। गड्ढे भी ऐसे कि इसमें वाहन भी समा जाएं।
जल निगम की सीवरेज एंड ड्रेनेज इकाई हो या फिर पीडब्ल्यूडी, हर कोई एक-दूसरे पर इसे टालकर अपनी खामियां छुपा रहा है। वहीं नगर निगम ने तो केवल चुप्पी ही साध रखी है। हालत इतनी बुरी हो गई कि किसी अनहोनी को टालने के लिए पुलिस ने बुधवार रात को बैरिकेडिंग करके रास्ते रोकने पड़े।
भूतेश्वर के श्रीजी बाबा आश्रम से लेकर मथुरा-वृंदावन मार्ग पर चलने वाले जरा संभलकर चलें। नहीं तो आपकी जान पर बन सकती है। इस मार्ग का हाल पूरी तरह से बेहाल हो चुका है। मानसून की पहली मूसलाधार बारिश से जगह-जगह सड़क धंस गई हैं। गड्ढे भी ऐसे कि पूरा वाहन ही इसमें समां जाए, पर कोई भी इसे अपनी गलती न मानकर एक-दूसरे की खामियां गिना रहे हैं।
विज्ञापन
अपनी खामियां छुपाने के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहा है। जलनिगम की सीवरेज एंड ड्रेनेज इकाई को सीवर लाइन डाले हुए कुछ ही समय बीता होगा। उसके बाद सड़कों का निर्माण भी जल्द करा दिया गया। इससे बारिश ने उनके कार्य की गुणवत्ता की कलई खोलकर रख दी है।
यहां धंसी हैं सड़कें
जगन्नाथपुरी, मिलन तिराहा के पास सब्जी मंडी, मैथोडिस्ट हॉस्पिटल जयसिंहपुरा, वात्सल्य हॉस्पिटल के पास, शिवबालानाथ कॉलोनी, पोतराकुंड, महाविद्या कॉलोनी, गोविंदनगर, ब्रजकला केंद्र के पास, आकाशवाणी के पास, मोक्षधाम वाला मार्ग, राधेश्याम कॉलोनी, गोविंद आश्रम गोविंदनगर, ८० फुटा रोड।
सीवर डालकर भूले सड़क और पुलिया बनाना
जलनिगम की सीवरेज एंड ड्रेनेज इकाई ने शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य किया था। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कें और तोड़ी गई पुलिया अभी तक दुरुस्त तक नहीं की हैं। आज भी कई ऐसी गलियां हैं जहां इंटरलॉकिंग अभी तक नहीं लगाई गई। वहीं नगर निगम का भी कोई अधिकारी भी कार्य की गुणवत्ता जांचने तक नहीं पहुंचा। आए दिन इन गड्ढों से गुजरकर लोग चुटैल तक भी हो रहे हैं।
ब्रजतीर्थ विकास परिषद भी कतई नहीं गंभीर
१९ अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी पर देश और विदेश से लाखों कृष्ण भक्तों का आगमन होगा लेकिन नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद कतई भी गंभीर नहीं है। सड़कों का हाल तो बुरा हो चुका है, वहीं थोड़ी सी बारिश में शहर ताल तलैया का रूप धारण कर लेता है।
भरवा दी हैं गड्ढों में गिट्टियां
जल निगम के सीवरेज एंड ड्रेेनेज इकाई ने फिलहाल धंसी सड़कों में गिट्टियां भरवा दी गई हैं। जल्द ही इन पर सड़क का निर्माण कराकर इसे सुगम बनाया जाएगा।
-अनुनय झा, नगर आयुक्त नगर निगम
सीवरेज एंड ड्रेनेज इकाई है जिम्मेदार
सीवरेज एंड ड्रेेनेज इकाई ने सीवर कार्य के बाद सड़कों का निर्माण करवाया था। एक साल तक रखरखाव इन्हीं को करना है।
- सनसवीर सिंह, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड