फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Then all the roads in the city of Bihari ji got jammed

मथुरा: फिर जाम हुईं बिहारी जी की नगरी में सभी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Then all the roads in the city of Bihari ji got jammed
मथुरा। पागल बाबा मंदिर के पास बैरियर पर जाम में फंसे वाहन।
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को छुट्टी होने का दंश वृंदावन के लोगों के साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं को झेलना पड़ा। एक बार फिर यहां रविवार को सड़कें जाम हो गईं। वृंदावन की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस भी असहाय नजर आई।
विज्ञापन

घंटों तक लोग जाम में फंसे नजर आए। वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। छुट्टी होने के कारण दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब के श्रद्धालु वृंदावन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी व अन्य मंदिरों के दर्शनों की अभिलाषा लेकर पहुंचे। जहां-तहां से वाहन निकालने की होड़ ने पूरी व्यवस्था ही चौपट कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को भी मथुरा से लेकर वृंदावन तक सड़कें दिन भर जाम से हांफती रहीं। तिराहे चौराहों पर लगाए गए सिग्नल भी सही काम करते नहीं दिखे। इस कारण भी सड़कों पर जाम के हालात रहे। तिराहे चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक के सिपाही और वृंदावन कोतवाली के पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने के प्रयास करते रहे लेकिन वाहनों के दबाव के कारण उनके प्रयास विफल होते रहे और बार-बार जाम लगता रहा। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि भीड़ का दबाव ज्यादा होने की वजह से जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर लगा रहा जाम
वृंदावन के मथुरा वृंदावन रोड, छटीकरा वृंदावन रोड, प्रेम मंदिर, हरिनकुंज रोड, इस्कॉन मंदिर मार्ग, रुक्मिणी विहार, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग, गांधी मार्ग और छटीकरा तिराहे पर वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed