फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The treasurer of the aid group accuses the president of Gavan

मथुरा: सहायता समूह कोषाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर लगाया गवन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The treasurer of the aid group accuses the president of Gavan
गोवर्धन ब्लॉक पर नारेबाजी करतीं समूह की महिलाएं। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। नैनू पट्टी के मजरा नगला बारी के स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष, सचिव व सदस्यों ने अध्यक्ष पर लाखों रुपये गबन कर एक राजनीतिक व्यक्ति के खाते में धनराशि डालने की शिकायत सीडीओ से की है। सीडीओ ने प्रकरण की जांच के आदेश डीसी एनआरएलएम को दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गोवर्धन ब्लॉक की ग्राम पंचायत नैनु पट्टी के मजरा नगला बारी में स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष राधा, सचिव रोशनी व अन्य सदस्यों ने समूह अध्यक्ष और एक राजनीतिक व्यक्ति पर समूह का लाखों रुपये गबन का आरोप लगाते हुए सीडीओ नितिन गौड़ से शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद समूह की महिलाएं गोवर्धन ब्लॉक कार्यालय पहुंची। वहां उन्होंने बीडीओ पर आरोपियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। समूह की सचिव रोशनी ने बताया कि नगलावारी के सहायता समूह की ओर से मनरेगा के बोर्ड बनाए थे, पैसा समूह के खाते में आया, आरोप है कि अध्यक्ष कविता चौधरी ने समूह के खाते से लाखों रुपये पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ब्रजविहारी त्रिपाठी ने बताया कि समूह के सदस्यों को बैठाकर समन्वय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समन्वय न बनने पर दूसरे समूह का गठन कराया जाएगा रोशनी, राधा , सोनिया, मीरा, रामवती, मुकेश, मोहन, केशवती, गुड्डी आदि थे।

सहायता समूह की कोषाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर फर्जी हस्ताक्षर कर समूह के खाते से पैसा निकाल कर किसी व्यक्ति के खाते में डालने की शिकायत की है। इसकी जांच डीसी एनआरएलएम को दी गई। जांच में दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। -नितिन गौड़ सीडीओ मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed