{"_id":"6138cc618ebc3ec7722acd6c","slug":"mathura-the-mla-showed-the-dream-of-the-delhi-model-in-the-aap-s-membership-conference-mathura-news-agr5067781166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आप के सदस्यता सम्मेलन में विधायक ने दिखाया दिल्ली मॉडल का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आप के सदस्यता सम्मेलन में विधायक ने दिखाया दिल्ली मॉडल का सपना
विज्ञापन
मथुरा। आप का मथुरा विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता सम्मेलन मनीषपुरम कॉलोनी में संपन्न हुआ। पार्टी के गोकलपुर विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार सिंह (सह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं सदस्यता प्रभारी आगरा मंडल) ने संबोधित किया। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में दिल्ली मॉडल पर 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि यूपी की जनता दिल्ली मॉडल को चाहती है।
मथुरा प्रभारी रानू निगम ने कहा के यूपी की जनता अब आम आदमी पार्टी की सरकार देखना चाहती है। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है जबकि दिल्ली सरकार ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर महिलाओं को सुरक्षा दी है ।
जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि मथुरा में चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान में मथुरा विधानसभा के अंदर 15000 सदस्य बनाए जा चुके हैं। यही 15000 लोग अन्य लोगों को भी सदस्य बनाने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन की अध्यक्षता सन्नो भाई ने की। सम्मेलन में मुख्य रूप से पार्टी के जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी, छाता विधानसभा के अध्यक्ष भूरा चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मधुर सेठ, महिला विंग की अध्यक्ष निर्मल शर्मा, एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सागर, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रवीण भारद्वाज सुरेश कुमार मीणा, फुलेंद्र सिंह, अजय शर्मा मौजूद रहे।