फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The divine and grand Chunari Manorath of Yamuna Maharani happened at Kesighat

मथुरा: केशीघाट पर हुआ यमुना महारानी का हुआ दिव्य व भव्य चुनरी मनोरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The divine and grand Chunari Manorath of Yamuna Maharani happened at Kesighat
वृंदावन स्थित केशीघाट पर हुआ चुनरी महोत्सव का आयोजन। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रुक्मिणी बिहार स्थित श्री कुंजबिहारी सेवा सदन में श्रीहित परमानंद शोध संस्थान के द्वारा चल रहे श्रीमद्भागवत रसोत्सव के अंतर्गत रविवार को केशीघाट पर श्रीयमुना महारानी का दिव्य चुनरी मनोरथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सर्वप्रथम छीपी गली स्थित ठाकुर प्रियावल्लभ मंदिर में आचार्य विष्णुमोहन नागार्च द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ चुनरी मनोरथ की शोभायात्रा व श्रद्धालुओं के द्वारा नगर भ्रमण करती हुई केशीघाट तक निकाली गई। श्रीयमुना महारानी का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आचार्य विवेक महाराज के आचार्यत्व में पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

यमुनाजी को इस पार से उस पार तक 251 मीटर लंबी चुनरी नौकाओं में बैठे श्रद्धालुओं के द्वारा भजन-कीर्तन के साथ धारण कराई। भागवताचार्य श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, रामनारायण अग्रवाल व हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने मां यमुना की महाआरती की। ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, निगम पार्षद आचार्य रसिक वल्लभ नागार्च, युवा-साहित्यकार राधाकांत शर्मा, रासबिहारी मिश्रा, जुगलकिशोर शर्मा, तरुण मिश्रा, भरत शर्मा व हितवल्लभ नागार्च थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed