फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The city of Kanha shone with fringes on Choti Diwali

मथुरा: छोटी दिवाली पर झालरों से झिलमिला उठी कान्हा की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The city of Kanha shone with fringes on Choti Diwali
झालरों की रोशनी से जगमगाता बाजार
मथुरा। छोटी दिवाली पर बुधवार को पूरा शहर जगमगा उठा। बाजार भी गुलजार नजर आए। घर-घर दीप जलाए गए। इस बार बाजार में मेड इन इंडिया की धूम नजर आई। चाइना के उत्पादों से लोग किनारा करते नजर आए।
विज्ञापन

छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर परंपरा होती है कि घर के बाहर एक दीप जलाया जाता है। शाम होते ही मिट्टी, गोबर या आटे से बने दीये जलाए गए। वहीं, झालरों से सजे बड़े शोरूमों से लेकर छोटी दुकानों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर रंगीन बल्बों की झिलमिलाहट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आई। शहर के छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, कृष्णा नगर, भरतपुर गेट, जयसिंह पुरा में लोगों ने द्वारा सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

रोशनी का त्योहार दिवाली इस बार बाजार में कुछ अलग ही अंदाज में मनाई गई। लोगों ने झालरों से सजावट तो की लेकिन मेड इन चाइना उत्पादों से किनारा कर लिया। मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिकल झालर, रंगीन बल्बों से बनी झालरों से शहर देर सायं से ही झिलमिला उठा। बाजार में खरीदारी करने वालों ने भी मेड इन चाइना आयटमों से दूरी बनाए रखी। बुधवार को होलीगेट पर खरीदारी हुई। इधर, वृंदावन में भी बाजारों में खासी रौनक रही। वृंदावन के बनखंडी, प्रताप बाजार, मथुरा दरवाजा, किशोरपुरा, गोपीनाथ बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed