फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura The bride was shot dead before the farewell the young man committed an incident in unrequited love

मथुरा में सनसनीखेज वारदात: फेरों से पहले दुल्हन की हत्या, युवक ने घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी फरार

Fri, 29 Apr 2022 08:09 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 08:09 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि घर में घुसकर प्रेमी ने बेरहमी से दुल्हन की हत्या कर दी। युवक ने एक तरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mathura The bride was shot dead before the farewell the young man committed an incident in unrequited love
काजल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील के गांव मुबारिकपुर में बृहस्पतिवार की देर रात सात फेरे लेने से पहले घर में घुसकर प्रेमी ने बेरहमी से दुल्हन की हत्या कर दी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कनपटी से सटाकर मारी गई गोली से खून से लथपथ दुल्हन जमीन पर गिर गई और घर में चीख-पुकार मच गई। एकतरफा प्यार में पड़ोसी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले दूल्हे को तमंचा और चाकू दिखाकर धमकाया भी गया। इतना ही नहीं वरमाला के वक्त पथराव करके बारातियों और घरातियों में भय भी पैदा किया गया। प्रेमी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव कल्लूपूरा से मटरू के बेटे की बारात बृहस्पतिवार शाम को गांव मुबारिकपुर में पहुंची। यहां पर खूबीराम प्रजापति की बेटी काजल (19) के साथ शादी होनी थी। एकतरफा प्यार में पड़ोसी युवक अनीश भाई कपिल उर्फ छोटू और परिवार के युवक संजू के संग शाम को जनमासे में पहुंचा। यहां पर तमंचा और चाकू दिखाकर दूल्हे व बारातियों को धमका दिया कि वापस चले जाओ। वरमाला के वक्त भी इन तीनों युवकों ने पथराव करके डराया धमकाया। एक बार तो दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया, लेकिन दोनों परिवारों के समझाने में वह किसी तरह से शादी करने को तैयार हुआ। 

विज्ञापन


फेरे की तैयारी को दौरान मारी दुल्हन को गोली 

रात करीब 1:30 बजे दूल्हा-दुल्हन के फेरे की तैयारियां चल रही थीं। उसी दौरान सिरफिरा अनीश दो युवकों के संग आया और दुल्हन की कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ जमीन पर पड़ी दुल्हन को देख चीख पुकार मच गई। आरोपी युवकों के संग छत के सहारे भाग खड़ा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किया गया गिरफ्तार 

एसपी देहात श्रीशचंद समेत नौहझील पुलिस भी पहुंच गई। पिता की तहरीर पर सिरफिरे युवक अनीश समेत तीन के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed