{"_id":"621a5e6f90db194d0a116d52","slug":"mathura-tension-in-mahuan-due-to-murder-of-youth-report-against-three-mathura-news-mtr5138022192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: युवक की हत्या से महुअन में तनाव, तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: युवक की हत्या से महुअन में तनाव, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
गांव महुअन में शोक में बैठी मृतक के परिवार की महिलाएं।
- फोटो : MATHURA
फरह (मथुरा)। थाना फरह के गांव महुअन में शुक्रवार को एक युवक की साथियों ने हत्या कर दी। हत्याकांड को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। घटना की रिपोर्ट गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। हत्यारोपी गांव से फरार हो गए हैं।
महुअन निवासी उमेश (22) पुत्र सुरेश अपने कुछ साथियों के साथ मथुरा में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह साथियों के साथ मथुरा काम कर लौट रहा था। घर पहुंचने की बजाय वह और उसके साथी गांव के पास हाईवे किनारे बनी कॉलोनी में घुस गए।
आरोप है कि वहां उसने अपने साथियों के साथ जम कर शराब पी। इसी बीच किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। साथियों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। मरणासन्न अवस्था में उसको छोड़ कर वे भाग गए। अगली सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने उमेश को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन इलाज को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि उसके सिर में गहरी चोटें थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पिता सुरेश ने विजेंद्र उर्फ छोटू , जानकी और मोहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।