{"_id":"61c87a5646fb29773b58fc36","slug":"mathura-temple-employee-thrashed-for-catching-juvenile-accused-of-theft-mathura-news-mtr510746242","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चोरी के आरोपी किशोर को पकड़ने पर मंदिर कर्मचारी की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चोरी के आरोपी किशोर को पकड़ने पर मंदिर कर्मचारी की धुनाई
विज्ञापन
मंदिर कर्मचारी की पिटाई करते लोग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। दानघाटी मंदिर में महिला श्रद्धालु की जूती चोरी कर भागे आरोपी किशोर को पकड़ना मंदिर कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोपी को पकड़ने पर थाने के सामने खड़े कुछ लोगों ने किशोर के अपहरण करने का शोर मचा दिया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने आरोपी को छुड़ाकर मंदिर कर्मचारी की धुनाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रविवार को दानघाटी मंदिर में महिला श्रद्धालु गिरिराज दर्शन को पहुंची। वह मंदिर के गेट पर जूती उतार कर अंदर चली गई। इसी दौरान एक किशोर चोरी कर भागने लगा। जिसे मंदिर कर्मचारी ने पीछा करते हुए थाने के समीप पकड़ लिया और मंदिर ले जा रहा था।
इसी बीच कुछ लोगों ने किशोर के अपहरण करने का शोर मचा दिया। वहां भीड़ जुट गई, भीड़ ने आरोपी को छुड़ा कर मंदिर कर्मचारी की पिटाई कर दी। पुलिस ने मंदिर कर्मचारी को हिरासत में लेने के उपरांत किशोर की जानकारी जुटाई। आरोपी ने मंदिर में जूता चोरी की वारदात स्वीकारी। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कर रहे हैं।