{"_id":"62b7191c7541db3cbd4cac6f","slug":"mathura-tehsil-s-team-showed-arrogance-beat-up-old-businessman-mathura-news-mtr519805450","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तहसील की टीम ने दिखाई दबंगई, वृद्ध व्यापारी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तहसील की टीम ने दिखाई दबंगई, वृद्ध व्यापारी से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। वाणिज्य कर विभाग के बकाया राशि की वसूली करने गई तहसील की टीम ने दबंगई दिखाते हुए वयोवृद्ध व्यापारी से अभद्रता कर मारपीट कर दी।
टीम ने व्यापारी से मोबाइल छीन लिया। बकाया राशि वसूलने के बाद ही व्यापारी को छोड़ा। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
देवनगर निवासी गोविंद खंडेलवाल की बठैन रोड पर दुकान है। गोविंद ने बताया कि वाणिज्यकर विभाग द्वारा वर्ष 2019 में उनकी 9504 रुपये की आरसी जारी की गई थी। जिसको लेकर उन्होंने ज्वाइंट कमिश्नर के यहां अपील कर दी, जो कि लंबित है।
आरोप है कि तहसील टीम दुकान पर आई। उन्होंने बकाया राशि जमा करने को कहा। मामला लंबित होने की बात कही तो इस पर वह आक्रोशित होकर धक्कामुक्की की। विरोध करने पर मारपीट कर डाली। जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। दबंगई दिखाते हुए मोबाइल छीन लिया। शोरगुल सुनकर आसपास के दुकानदार वहां आ गए। उन्होंने टीम को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और जबरदस्ती 18 हजार 770 रुपये वसूल करके ले गए। इसके बाद दुकानदार की तबियत बिगड़ गई, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिली है। अगर व्यापारी के साथ जबरदस्ती की गई है तो जांच कराई जाएगी।
- कमलेश गोयल, एसडीएम, छाता