फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Teenagers who ran away for marriage, became brothers and sisters

मथुरा: शादी के लिए भागकर आए किशोर-किशोरी, बन गए भाई-बहन

Sat, 19 Jun 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Teenagers who ran away for marriage, became brothers and sisters
मथुरा। शादी करने निकले किशोर व किशोरी ने जंक्शन पर आकर अपने आपको रेलवे पुलिस से बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 1 बजे प्लेटफार्म संख्या 1 पर गश्त कर रहे आरपीएफ निरीक्षक आरपी मीणा को आगरा एंड के ओर ओवर ब्रिज के पास 16 वर्षीय किशोर व 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन के सहारे बैठे मिले। टीम में शामिल उप निरीक्षक राजीव कुमार मीना दोनों को थाने लेकर आए और पूछताछ की तो दोनों ने खुद को गुरुग्राम निवासी बताते हुए रिश्ते में भाई-बहन बताया। पुलिस ने सवाल किया कि रात में यहां क्या कर रहे हो, क्यों आए हो। शक होने पर पुलिस ने अलग-अलग बात की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

दोनों ने स्वीकार किया कि वह घर से भाग कर आए हैं और शादी करने जा रहे थे। आरपीएफ ने दोनों से फोन नंबर लेकर परिजनों से बात की। दोनों के परिजनों को आरपीएफ ने सूचना दी। दोनों को आरपीएफ ने रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने दोनों की काउंसिलिंग की। उप निरीक्षक ने बताया कि दोनों घर से भाग कर आए थे। रेलवे चाइल्ड लाइन के माध्यम से दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed