फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: SWAT team and Govindnagar police accused of extorting four and a half lakh rupees

मथुरा: स्वाट टीम व गोविंदनगर पुलिस पर पौने चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप

Sun, 20 Jun 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: SWAT team and Govindnagar police accused of extorting four and a half lakh rupees
मथुरा। चोरी की चांदी खरीदने का आरोप लगाकर चांदी व्यवसायी को मथुरा की स्वाट और गोविंदनगर पुलिस ने पौने चार लाख रुपये ऐंठ लिए। यह रकम व्यवसायी से दो बार में छोड़ने की एवज में वसूली गई। इस वसूली में पुलिस के दो दलालों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चांदी व्यवसायी ने स्वाट टीम और गोविंदनगर पुलिस पर आरोप लगाते हुए आईजी आगरा जोन और एसएसपी से गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर पीड़ित व्यवसायी मुख्यमंत्री से मिलकर व्यथा बताने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अर्जुनपुरा निवासी दिनेश चंद गोला चांदी व्यवसायी हैं। 12 नवंबर 2020 को पनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि स्वाट टीम की गाड़ी आकर रुकी। उसके बाद स्वाट टीम उन्हें उठाकर गणेशरा ले गई। यहां से एक दिन थाना हाईवे में रखा गया। इसके बाद स्वाट टीम के दलाल ने मध्यस्थता करके साढ़े तीन लाख रुपये लेकर छोड़ा। यह रकम उनके छोटे भाई देवेंद्र कुमार गोला ने स्वाट टीम के दलाल को दी थी।
विज्ञापन

चांदी व्यवसायी का आरोप है कि पांच महीने बाद फिर गोविंदनगर पुलिस ने 4 अप्रैल 2021 को उन्हें उठा लिया और उसे थाना गोविंदनगर पर ले गए। यहां पर 25 हजार रुपये की रकम दलाल के माध्यम से वसूलते हुए छोड़ा गया। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह का कहना है जांच में पाया गया कि मामला आपसी लड़ाई का है। साथ ही पुलिस पर लगे आरोपों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed