{"_id":"62f119bb20b7b26d284b0ae2","slug":"mathura-stay-stuck-in-the-jam-sir-the-police-is-busy-filling-up-the-parking-mathura-news-mtr5220671163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जाम में फंसे रहिए जनाब, पुलिस पार्किंग भरवाने में व्यस्त है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जाम में फंसे रहिए जनाब, पुलिस पार्किंग भरवाने में व्यस्त है
विज्ञापन
अटल्ला चुंगी पर जाम में फंसे वाहन।
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस जाम खुलवाने में कम, बल्कि पार्किंग भरवाने में अधिक रुचि रख रही है। इस ओर पुलिस का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालात दिनों दिन बदतर हो रहे हैं और पुलिस अपने फायदे में लगी है।
सोमवार को एकादशी का पर्व वृंदावन वासियों और बाहर से आए लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं गुजरा। वृंदावन की प्रमुख सड़कों से लेकर बाजारों में जाम से बुरे हालात रहे। हालात ऐसे रहे कि जहां देखो वहां वाहनों की भीड़ और उस भीड़ से बचकर पैदल निकलने का प्रयास करते लोग। न पुलिस की व्यवस्था और ना ट्रैफिक के सिपाही। लोग पूछते नजर आए कि कहां हैं वृंदावन पुलिस। दूसरी ओर तिराहे चौराहों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
इधर, सोमवार को एकादशी होने के कारण मथुरा वृंदावन रोड, पानीगांव रोड और छटीकरा रोड के साथ-साथ सुनरख रोड पर जाम के हालात रहे। सामाजिक कार्यकर्ता मुकुट वल्लभ दुबे एडवोकेट ने मथुरा एसएसपी को ट्विटर एकाउंट पर भेजी शिकायत में वृंदावन पुलिस द्वारा पार्किंग भरवाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए जाम की समस्या के निपटारे की मांग की है।