फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: SP came on the road, demonstrations from place to place, submitted memorandum

मथुरा: सड़क पर उतरी सपा, जगह-जगह प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

Thu, 15 Jul 2021 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: SP came on the road, demonstrations from place to place, submitted memorandum
मथुरा। हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में प्रदेश सरकार द्वारा की गई धांधली के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा सड़क पर उतर आई। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर ब्लॉकों व तहसीलों पर जगह-जगह प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सपा के एमएलसी संजय लाठर व जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र फेरारी के नेतृत्व में सदर तहसील मथुरा पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव को सौंपा गया। फेरारी ने कहा कि इन चुनावों के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। समाजवादी नेता विभोर गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर खान, नीटू चौधरी, सचिन गौड़, सूरज कुंतल, तेजपाल सिंह, रामबावू शर्मा, बादल राज बंसल जिला मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि धरना-प्रदर्शन में सपा के दिग्गज दो गुटों में बंटे नजर आए। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, प्रदीप चौधरी ने पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमन पंडित विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, डॉ. आजाद प्रधान प्रदेश सचिव यूथ, डॉ. साधना शर्मा जिलाध्यक्ष महिला सभा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छाता तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवकुमार यादव, बादलराज बंसल, अब्दुल कदीर कुरैशी, नीलम गौतम, सीमा, संध्या, दीपक यादव, श्याम मोहन, श्याम बहादुर, अफजल कुरैशी, हैदर अली, बनवारी यादव आदि थे। उधर, छाता तहसील पर ध्रुव पांचाल जिला उपाध्यक्ष, साधना शर्मा जिलाध्यक्ष महिला सभा, उमाशंकर शर्मा विधानसभा अध्यक्ष, आजाद बेग जिला सचिव व रामवीर सिंह आदि के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मांट तहसील पर विधान परिषद सदस्य संजय लाठर की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। अरविंद सिंह, शाहून खान जिलाध्यक्ष युवजन सभा, रामधन गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed