फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Soldier dies of heart failure, son lit fire after salute

मथुरा: हृदय गति रुकने से सैनिक का निधन, सलामी के बाद पुत्र ने दी मुखाग्नि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Soldier dies of heart failure, son lit fire after salute
मथुरा। बेटे के वियोग में बिलखते पिता एवं अन्य परिजन। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी की जाट रेजिमेंट में तैनात सैनिक का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवानों की टुकड़ी सैनिक के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव लेकर पहुंची।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। सैन्य सलामी के बाद पुत्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

निरोत्तम (40) पुत्र ब्रजमोहन निवासी रामनगर, अड़ींग 2003 में देश सेवा के लिए आर्मी की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान में राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात था। शनिवार को अचानक हृदय गति रुकने से उसका निधन हो गया। सेना के जवान रविवार को उसके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव रामनगर पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। पिता ब्रजमोहन, मां व पत्नी सुमन का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजमोहन ने बताया कि निरोत्तम 2003 में सेना में भर्ती हुआ था। 2006 में सुमन (नदवई) से शादी हुई थी। सैनिक अपने पीछे बेटा कुणाल (7) व बेटी निधि (9) को बिलखते छोड़ गया है। रविवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। सेना के जवानों ने गारद सलामी दी। इसके उपरांत पुत्र कुणाल ने बिलखते हुए मुखाग्नि देकर पिता का अंतिम संस्कार किया। तहसीलदार सदर, पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह, प्रधान नैनु पट्टी डॉ. देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed