फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sisters in jail did tilak to brothers

मथुरा: जेल में पहुंच बहिनों ने किया भाईयों को तिलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sisters in jail did tilak to brothers
भैयादूज पर जिला जेल में भाइयों के तिलक करतीं बहनें।
मथुरा। जेल में बंद भाइयों के बहनों ने भैयादूज पर जेल में पहुंचकर तिलक किया। बहनों ने जेल में पहुंचने से 72 घंटे पूर्व कोरोना का टेस्ट कराया, इसके बाद ही जेल प्रशासन ने उन्हें तिलक करने की अनुमति प्रदान की लेकिन भाइयों का मुंह मीठा नहीं करा पाई।
विज्ञापन

कोरोना के बाद से जेल में मुलाकात बंद हो गईं थीं परंतु कुछ दिन पूर्व जेल में मिलाई प्रारंभ हो गई। इसके बाद भी शनिवार को बंदियों की मुलाकात बंद थी। भैयादूज के चलते शासन ने शनिवार को जेल में बंद भाइयों से बहनों की मुलाकात के निर्देश प्रदान किए। जिसके बाद जेल प्रशासन ने जेल में बंद भाइयों से उनकी बहनों से मुलाकात के लिए सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक का समय दिया। करीब 800 बंदियों से उनकी 2400 बहनें मिलने पहुंची। उनके द्वारा बंदियों को तिलक किया गया। डिप्टी जेलर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जेल मेें सभी प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

मुंह मीठा नहीं कर सके बंदी
भले ही भाइयों को इस बात की खुशी रही कि वह अपने बहनों से मुलाकात कर सके, परंतु कोई भी बंदी अपनी बहन द्वारा लाई गई मिठाई से मुंह मीठा नहीं कर सके। इसका कारण बहनोें को जेल में सिर्फ गोला और रोली चावल ही ले जाने की इजाजत थी। जिसके चलते कोई भी बहन जेल मेें भाइयों के लिए मिठाई नहीं ले जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed