{"_id":"63c193b1b4334c52f04fd379","slug":"mathura-shutdown-of-bajna-cut-causes-boil-in-villagers-demonstration-on-highway-mathura-news-mtr52728679-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बाजना कट बंद करने से ग्रामीणों में उबाल, हाईवे पर प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बाजना कट बंद करने से ग्रामीणों में उबाल, हाईवे पर प्रर्दशन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाजना कट के पास लगाई जा रही रेलिंग को ग्रामीणों ने तोड़ दिया।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पर बाजना कट को बंद करने के लिए पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया तो पुलिस और पीएसी के जवान भी उन्हें शांत करने पहुंच गए। देरशाम तक हाईवे कट के पास पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद दिखे।
हाईवे पर बाजना कट से होकर देवीपुरा आदि नवविकसित कॉलोनी का रास्ता जाता है। हाईवे से सटे इस रास्ते को एहतियात के लिए एनएचएआई की टीम इसे बंद करना चाहती है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लग सके। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम बाजना कट को बंद करने पहुंची तो इसकी भनक लगते ही ग्रामीण भी आ धमके। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर ही प्रदर्शन करने लगे। हाईवे पुलिस के अलावा पीएसी की टीम भी पहुंच गई। यहां पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण समझने को तैयार नहीं हुए।
ग्रामीणों का कहना है कि कट बंद होने से उन लोगों को काफी परेशानी होगी। इससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और लंबी दूरी भी तय करनी पड़ेगी। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई की टीम ग्रामीणों को समझाने में जुटी थी। एहतियात के लिए पुलिस और पीएसी पूरी तरह से मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि बाजना कट को लेकर ग्रामीण विरोध जता रहे थे। इन्हें समझा दिया गया है। कार्य शुरू हो गया है।