फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: SHO and Inspector line of women's station spot, a Kotwal changed

मथुरा: महिला थाने की एसएचओ व दरोगा लाइन हाजिर, एक कोतवाल बदला

Thu, 22 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: SHO and Inspector line of women's station spot, a Kotwal changed
मथुरा। थाने में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार देररात महिला थाना की एसएचओ और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं एक कोतवाल भी बदल दिया है। इससे पहले भी कप्तान ने इसी तरह की लापरवाही में सौंख चौकी प्रभारी, मुख्य आरक्षी को निलंबित कर थाना हाईवे में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर किया था। वह प्रतिदिन थानों में लंबित पड़ी विवेचनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने महिला थाना एसएचओ सरिता द्विवेदी और दरोगा अलका रानी को लाइन हाजिर कर इंस्पेक्टर हेमलता को महिला थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा सुरीर कोतवाली के प्रभारी राजित वर्मा को यहां से हटाकर थाना मगोर्रा की कमान सौंपी है। अपराध शाखा से इंस्पेक्टर अशोक कुमार को कोतवाली सुरीर का प्रभारी बनाया है। बता दें कि अपराध बैठक में भी एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर दिया था। लापरवाही पर जल्द ही अन्य एसएचओ पर भी गिर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed