फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Security blueprint ready for December 6

मथुरा: 6 दिसंबर को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Security blueprint ready for December 6
मथुरा। आगामी 6 दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। डीएम और एसएसपी ने शनिवार को दोनों धर्मस्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैलाई जा रही सूचनाओं पर गंभीरता बरतते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी गैर परंपरागत और नियम विरोधी कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसेे आयोजनों से जुड़ने वाले लोगों को पुलिस चिंहित कर रही है जिनपर पैनी नजर रखी जाएगी। विदित रहे कि हिंदू संगठनों ने बाबरी विध्वंस की बरसी को विजय दिवस और अल्पसंख्यक संगठनों ने काला दिवस मनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिसे लेकर अवांछनीय तत्वों की हरकतों पर सख्त नजर प्रशासन ने रखना शुरू कर दिया है। इस बार 6 दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में एक संगठन ने बाल गोपाल की प्रतिमा स्थापित करने और उसके अभिषेक की घोषणा की है, जिससे मामला गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगाें ने भी शुक्रवार को जुमे की नमाज ईदगाह पर अदा की। इसे दोनों पक्षों की रणनीति भी माना जा रहा है, जिससे पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया और अधीनस्थों को इन दोनों स्थलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed