फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three engineers of Electricity Corporation suspended in Mathura

Mathura: विद्युत निगम के तीन अभियंता निलंबित, ऊर्जा मंत्री से की गई थी शिकायत

Tue, 09 Aug 2022 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:19 AM IST
सार

मथुरा में विद्युत निगम के एसई (अधीक्षण अभियंता) शहरी खंड और दो एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) पर गाज गिरी है। तीनों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Three engineers of Electricity Corporation suspended in Mathura
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम  (डीवीवीएनएल) के मुख्य अभियंता आगरा संजय कुमार सिन्हा ने करीब 25 दिन पहले मथुरा के तीन एसडीओ के तबादले का आदेश किया। उसी शाम को अपने आदेश को निरस्त भी कर दिया। इसकी शिकायत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से की गई। जांच के बाद एसई (अधीक्षण अभियंता) शहरी खंड और दो एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) पर गाज गिरी है। तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


15 जुलाई को मुख्य अभियंता ने एसडीओ कैंट संदीप वार्ष्णेय को वृंदावन, मसानी बिजलीघर के एसडीओ गौरव गुप्ता को एसडीओ कैंट और वृंदावन से एसडीओ विकास शर्मा को मसानी बिजलीघर के लिए तबादले कर दिए थे। सुबह तबादले के आदेश किए और शाम होते ही इन तबादलों को खुद मुख्य अभियंता ने निरस्त कर दिया। इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से की गई तो इसकी जांच कराई गई। 
विज्ञापन


जांच के बाद एसई शहरी खंड एपी शुक्ला, वृंदावन के एक्सईएन राजीव कालरा, कृष्णानगर के एक्सईएन सचिन गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। तबादले मुख्य अभियंता ने किए और निरस्त भी उन्होंने किए। इससे तमाम तरह के सवाल उठे। मुख्य अभियंता ने जांच में तीनों अफसरों के कहने पर तबादले निरस्त किया जाना लिखकर दिया है। इन तीनों अफसरों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए इन एसडीओ का रहना जरूरी बताया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि तीन अफसरों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed