Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura saint writes letter in blood to PM demanding Bharat Ratna for Pandit Dhirendra Shastri

UP: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, मथुरा के संत ने प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र

Sun, 09 Nov 2025 02:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Nov 2025 02:02 PM IST
सार

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए भारत रत्न की मांग की गई है। इसको लेकर मथुरा के संत ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Mathura saint writes letter in blood to PM demanding Bharat Ratna for Pandit Dhirendra Shastri
संत ने खून से लिखा पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर यह मांग रखी है।
विज्ञापन


वृंदावन के महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी के आश्रम में दिनेश फलाहारी महाराज ने ये पत्र लिखा। कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने विश्वभर के सनातनियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। वो जाति-पाति, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर, हर हिंदू को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि धीरेंद्र शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने जो कार्य किया है, वह सनातन धर्म के उत्थान और एकता के लिए अमूल्य है।
विज्ञापन


फलाहारी महाराज का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के परम भक्त हैं। उन्होंने कठिन यात्राएं करके हिंदू समाज को जागरूक किया है और हिंदू राष्ट्र की दिशा में एक नई सोच को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed