फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Ruckus in Sherpur, stone pelting at home and aerial firing, father-son injured

मथुरा: शेरपुर में बवाल, घर पर पथराव और की हवाई फायरिंग, पिता-पुत्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ruckus in Sherpur, stone pelting at home and aerial firing, father-son injured
मथुरा। शेरगढ़ की हरिजन बस्ती में झाडू़ लगा रही महिला से विशेष समुदाय के युवकों ने अपशब्द कह दिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर महिला के घर पर ईंट-पत्थर फेंके। साथ ही युवकों ने हवाई फायरिंग करके दहशत भी फैलाई। हमले में महिला, उसका पति और बेटा घायल हो गए। शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित परिवार की तरफ से आठ के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामजदों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
हरिजन बस्ती निवासी सूरज की पत्नी झाडू़ लगा रही थी। पड़ोस के आसू ने अपशब्द महिला से कह दिए। इसका विरोध करने पर विशेष समुदाय के युवकों ने महिला के घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद हवाई फायरिंग करके युवकों ने दहशत फैला दी। शेरगढ़ पुलिस ने पहुंचकर हमलावरों की तलाश की, पर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। महिला, उसके पति और बेटे को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए। पीड़ित सूरज की तहरीर पर आसू, सोनू, शाहरुख, रहीस, भूरा, राजू, मुन्ना, शोहेब के खिलाफ संगीन धाराओं के संग एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि कोई ज्यादा घायल नहीं हुआ। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
हरिजन बस्ती से शेरगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। पीड़िता के घर के सामने ही यह सीसीटीवी लगे थे। इसे कब्जे में लेते ही पुलिस के हाथ पक्का सुबूत लग गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एहतियात के लिए पुलिस बल किया तैनात
दो समुदाय के मध्य हुई इस घटना के बाद एहतियात के लिए हरिजन बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे कि दोबारा यह समुदाय न टकरा जाए। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इन सभी से सख्ती से निपटा जाएगा।
यह लगी हैं धाराएं
- १४७, १४८, ३२३, ५०४, ५०६, ३५२,३३६ और एससी/एसटी एक्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed