{"_id":"6140aba58ebc3e1ef054ebb1","slug":"mathura-rss-worshiped-reservoir-with-havan-yagna-mathura-news-agr5075375172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आरएसएस ने हवन-यज्ञ के साथ पूजे जलाशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आरएसएस ने हवन-यज्ञ के साथ पूजे जलाशय
विज्ञापन
कंकाली कुंड की पूजा करते हुए संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राधाष्टमी पर जिले में आरएसएस ने कुंडों एवं जलाशयों का पूजन किया। पूजन से पूर्व यज्ञ अनुष्ठान भी किए गए एवं अंत में जलाशयों को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया।
पूर्व नियोजित योजना के अनुसार जिले भर में चिहिंत किए गए सभी कुंडों एवं जलाशयों पर संघ के स्वयंसेवक स्थानीय निवासियों को लेकर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया। यज्ञ की समाप्ति पर सभी लोगों ने कुंडों पर रोली एवं चावल के दाने छिड़ककर पूजन किया। कुंडों को संरक्षित करने एवं भविष्य में उनको साफ रखने का संकल्प लिया।
संघ के सह कार्यवाह विजय बंटा ने कहा की दिन-प्रतिदिन मानव अपनी आवश्यकता से बहुत अधिक पानी जमीन से खींच लेता है, परंतु जल संरक्षण की तरफ उदासीन रहता है। आज के समय में जब हम जल संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। आवश्यक है कि कुंडों का ही रख-रखाव सही प्रकार से कर लें। विभाग प्रचारक गोविंद ने अपील कि लोग अपने समीप के कुंड का ध्यान रखें, जिससे आने वाले दिनों में जल की उपलब्धता काम न पड़े। इस मौके पर माधव पुलकित अग्रवाल मौजूद रहे।