फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: RSS will feed children Suvarnaprash

मथुरा: आरएसएस बच्चों को पिलाएगा सुवर्णप्राश

Sat, 12 Jun 2021 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: RSS will feed children Suvarnaprash
मथुरा। आरएसएस ने फैसला किया है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वर्णप्राश औषधि पिलाई जाएगी। इसके लिए संगठन कैंप लगाएगा और लोगों को जागरूक भी करेगा। संघ मानता है कि बच्चों में अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना को पछाड़ सकती है।
विज्ञापन

संघ के ब्रज प्रांत सह संपर्क प्रमुख कैलाश ने बताया की इस सुवर्णप्राश औषधि के बारे में कश्यप संहिता में लिखा है कि 6 महीने तक प्रत्येक महीने में निश्चित मात्रा, निश्चित दिन में देने से यह बच्चों में न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहयोग करती है, बल्कि उनकी बुद्धि को कुशाग्र बनाने एवं स्मरणशक्ति बढ़ाने में भी सहायक होती है। सुवर्णप्राश एक महीने से 16 साल तक के बच्चों को ड्राप के रूप में महीने में सिर्फ एक बार पुष्य नक्षत्र में दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

महानगर कार्यवाह शिवकुमार व सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने बताया कि नक्षत्र का कालयोग 14 जून को सुबह 8:45 से दोपहर 3 बजे तक का है। संघ के स्वयंसेवक कदंब विहार, मेन रोड, स्वर्ण जयंती के सामने कैंप लगाकर 5 साल तक के बच्चों को नि:शुल्क औषधि पिलाएंगे। उससे ऊपर के बच्चों के लिए यह औषधि यहां सशुल्क भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें संपर्क
कैलाश-7017169893, विजय बंटा-9548509090, जगदीश-9411441664, धर्मपाल-7027329708, जितेंद्र-9412321094, सौरभ-9267490648 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed