{"_id":"6127a8278ebc3e137b641970","slug":"mathura-rs-1-17-lakh-withdrawn-from-retired-bank-manager-s-daughter-s-account-mathura-news-agr505115822","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की बेटी के खाते से 1.17 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की बेटी के खाते से 1.17 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
मथुरा। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की बेटी के खाते से 1.17 लाख रुपये जालसाजों ने निकाल लिए। यह रकम पेटीएम और एटीएम के माध्यम से छह बार में निकाली गई। पीड़ित बैंक मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई, पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार खुद के प्रयासों ने 36 हजार रुपये वापस खाते में ले लिए गए।
कोतवाली की महोली रोड निवासी टीचर्स कॉलोनी निवासी कीर्ति अग्रवाल का 12 अगस्त को मोबाइल में एप खराब होने पर उसे सही कराने के लिए फोन किया। सही नंबर मिलने की बजाए जालसाज को मिल गया। बस फिर जालसाज ने इंडियन ओवरसीज बैंक होलीगेट का अकाउंट नंबर लेकर खाते से 1.17 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी भनक मिलते ही बैंक मैनेजर ने अकाउंट को ब्लॉक करा दिया। इसकी शिकायत साइबर क्राइम आदि को दी गई। कारण आजतक मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित दर-दर भटक रहा है।
हालांकि बैंक मैनेजर ने अपने प्रयासों से बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग, झारखंड से 36 हजार रुपये अकाउंट में वापस तो करा लिए, पर पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने 13 दिनों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि जांच जारी है, शीघ्र ही मुकदमा दर्ज होगा। रिकवरी करने में थोड़ा समय लगता है। लगातार साइबर की टीम पूरी शिद्दत से जुटी हुई है। जल्द ही कोई कामयाबी मिली तो तत्काल पीड़ित को बताई जाएगी।