{"_id":"63e005154aeed45c140c04fe","slug":"mathura-rohingya-couple-had-to-be-taken-to-bangladesh-for-rs-24-000-mathura-news-mtr5276900110-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 24 हजार रुपये में रोहिंग्या दंपती को लेकर जाना था बंगलादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 24 हजार रुपये में रोहिंग्या दंपती को लेकर जाना था बंगलादेश
विज्ञापन
मथुरा। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ८ साल से मथुरा के छटीकरा के अल्हैपुर में रह रहे शरणार्थी दंपती को वापस ले जाने के लिए आया था। इसके लिए २४ हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। ले जाने से पहले ही बांग्लादेश का नागरिक पकड़ा गया।
शुक्रवार देर शाम बांग्लादेश के नागरिक को पुलिस, आर्मी इंटेलिजेंस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में मो. कमरूल निवासी पारियारदंगा, कॉमर्शियल एरिया, खानजहांन अली, खुलना, बांग्लादेश को पकड़ा था। उसके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला था। वह रोहिंग्या शरणार्थी दंपती को लेने के लिए आया था। तीन दिन पहले कोलकाता से चलकर आगरा के रास्ते कमरूल मथुरा पहुंचा था। एलआईयू इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रोहिंग्या मोहम्मद नूरूल अजीम और उसकी पत्नी समसू नाहर को बांग्लादेश तक पहुंचाने के लिए १२-१२ हजार रुपये में बात तय हुई थी। ले जाने से पहले ही वह धर लिया गया।
जेल से मार्च तक रिहा होंगे ९ बांग्लादेश के नागरिक
वर्तमान में ९ बांग्लादेश के नागरिक मथुरा की जेल में हैं। एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि सजा पूरी होने के बाद ये सभी मार्च तक जेल से रिहा हो जाएंगे। इन सभी को उनके देश के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो को आगरा में छोड़ा
एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश से दो लोगों को लाया था। दोनों को आगरा के स्टेशन पर इसने छोड़ा है। इनसे भी ४० हजार रुपये वसूले थे। ये दोनों यहां पर कूड़ा बीनने का कार्य करेंगे।