{"_id":"5dd163fd8ebc3e549a775115","slug":"mathura-riphainaree-mathura-news-agr4156602174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा रिफाइनरी का शटडाउन फिलहाल टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा रिफाइनरी का शटडाउन फिलहाल टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की मथुरा रिफाइनरी का शटडाउन फिलहाल टल गया है। बीएस-6 पेट्रोल-डीजल की क्षमता वृद्धि के लिए होने वाला यह शटाडाउन करीब 15 दिन के लिए टाल दिया गया है। संभावना है कि अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में रिफाइनरी का शटडाउन होगा।
मथुरा रिफाइनरी ताज ट्रिपेजियम जोन के अलावा एनसीआर में बीएस-6 पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रही है। वर्तमान में इसकी उत्पादन क्षमता करीब 1500-2000 मीट्रिक टन है। इसके अलावा करीब 6 हजार मीट्रिक टन डीजल-पेट्रोल बीएस-4 का उत्पादन यहां किया जा रहा है। अब सरकारी की योजना देश भर के सभी वाहनों में अप्रैल 2020 से बीएस-6 का उपयोग कराने की है। इसी योजना के तहत मथुरा-रिफाइनरी अपनी बीएस-4 की क्षमता को बीएस-6 में परिवर्तित करने जा रही है।
इसके लिए 40 दिन का शटडाउन निर्धारित किया गया है। पूर्व योजना के तहत यह शटडाउन 15 नवंबर से शुरू होना था। इसकी तैयारियां भी स्थानीय स्तर पर पूरी हो चुकी है, लेकिन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने फिलहाल मथुरा रिफाइनरी को शट डाउन की अनुमति प्रदान नहीं की है। इसका कारण एनसीआर को होने वाली पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति है। वर्तमान में मथुरा के साथ पानीपत रिफाइनरी एनसीआर को बीएस-6 की आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
पीआरओ रेनू पाठक ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी में हाल ही में शट डाउन लिया गया था, जिसके पूर्ण रूप से सुचारु न होने तक मथुरा को शट डाउन से रोक दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इस माह के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शट डाउन शुरू हो सकता है।