फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Retired soldier accuses Gram Panchayat secretary of demanding bribe

मथुरा: रिटायर्ड फौजी ने ग्राम पंचायत सचिव पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Wed, 16 Jun 2021 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Retired soldier accuses Gram Panchayat secretary of demanding bribe
गोवर्धन (मथुरा)। नगला शीशराम में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव पर रिटायर्ड फौजी ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। फौजी ने ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा काटते हुए इसकी शिकायत बीडीओ से की है।
विज्ञापन

बुधवार को नगला शीशराम निवासी हमवीर सिंह रिटायर्ड फौजी मां प्रेमवती का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने के लिए गोवर्धन ब्लॉक कार्यालय पहुंचा। उसने ग्राम पंचायत सचिव जगदीश प्रसाद मीणा से मां का मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा। सचिव ने कागज गुम हो जाने की बात कह दी। फौजी भड़क उठा उसने वहां हंगामा काटते हुए सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत बीडीओ से की।
विज्ञापन

हमवीर सिंह ने बताया कि 6 जनवरी 2020 को मां प्रेमवती की मृत्यु हो गई थी। मार्च 2020 में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सचिव को कागज दिए थे। इसके बाद उनके कहने पर ऑनलाइन आवेदन किया। आरोप है कि इसके बाद सचिव से संपर्क किया तो उन्होंने चाय पानी के लिए खर्चा मांगा। खर्चा देने से मना कर दिया तो प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में व्यवस्था के कारण कागज गुम हो गए थे। आज वह ब्लॉक पर आए थे। उनसे कागज प्राप्त कर लिए हैं। कल उनका प्रमाणपत्र जारी हो जाएगा। खर्चा मांगने का आरोप गलत है।
- जगदीश प्रसाद मीणा, ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed