फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Resolution of one crore fifty one lakh earthly Shivling in the month of Shravan

मथुरा: श्रावण मास में एक करोड़ इक्यावन लाख पार्थिव शिवलिंग का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Resolution of one crore fifty one lakh earthly Shivling in the month of Shravan
मथुरा। एक लाख ग्यारह हजार शिवलिंग बनाकर शिव आराधना करते श्रद्धालु।
वृंदावन (मथुरा)। सावन मास से पूर्व ब्रजभूमि पर विश्व शांति प्रार्थना के साथ 41 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण-अभिषेक भक्ति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज एवं कथा प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिव भक्तों ने पहले दिन १.११ पार्थिव शिवलिंग बनाकर शिव आराधना प्रारंभ की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैंत थाने के सामने आयोजन स्थल मेरौ ब्रज पर महिला श्रद्धालुओं ने मंगलकलश स्थापित किए।
संत विजय कौशल महाराज ने व्यासपीठ पूजन कर कहा कि वृंदावन सीमा की संपूर्ण भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के पद चिन्ह आज भी विराजमान हैं। इसी ब्रजभूमि पर भगवान भोलेनाथ ने अर्द्धनारीश्वर का स्वरूप रखकर कृष्णभक्ति की है। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर एक १.५१ लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण-अभिषेक का संकल्प लिया। कहा कि सावन मास में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक-पूजन का विशेष महत्व है। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने ‘सुखी बसे संसार सब, दुखिया रहे न कोय....’ गाकर विश्व में शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

कथा यजमान सुधीर कुमार, कुमुदनी वर्मा, सुबीर वर्मा, सिद्धार्थ, पुष्पा पांडेय, शंकर वर्मा, नीरज, आंचल ने व्यासपीठ की आरती उतारी। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा, गजेंद्र सिंह, विपिन वाजपेयी, विष्णु शर्मा, आचार्य इंद्रेश शरण शास्त्री, चंद्रप्रकाश शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed