फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Ramlila begins with flag, crown worship and procession

मथुरा: ध्वजा, मुकुट पूजन व शोभायात्रा के साथ रामलीला शुरू

Fri, 01 Oct 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ramlila begins with flag, crown worship and procession
गोवर्धन में रामलीला से पूर्व निकाली गई शिव-पार्वती की झांकी। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बे में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मुकुट, ध्वजा पूजन व गणेश शोभायात्रा के साथ हो गया।
विज्ञापन

त्रिपोलिया बाजार स्थित जमुना मोहन जी मंदिर में हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास ने पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान में ध्वजा व बल्ली पूजन किया गया। सायं को गणेश शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। संत सियाराम ने बताया कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनकी लीलाओं के दर्शन करने से ही ज्ञान और भक्ति प्राप्त होती है। इस अवसर पर आचार्य डॉ. अशोक विश्वामित्र, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, महामंत्री विष्णु अग्रवाल, उपाध्यक्ष लछमन मुखिया, व्यवस्थापक पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद दीक्षित, केशव मुखिया, अजय अग्रवाल, कान्हा मुखिया, हीराबल्लभ शास्त्री, नृत्यगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed