{"_id":"61e80cbc92368b54211d7517","slug":"mathura-rail-passengers-mobiles-crossed-as-soon-as-they-were-released-from-nagpur-jail-mathura-news-mtr511995811","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नागपुर जेल से छूटते ही कर दिए रेलयात्रियों के मोबाइल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नागपुर जेल से छूटते ही कर दिए रेलयात्रियों के मोबाइल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ट्रेन में हुई वारदातों के मामले में जेल जाने के बाद भी चोरी के आरोपी युवक की आदतों में सुधार नहीं आया। जेल की सलाखों से छूटते ही रेल में दो यात्रियों के मोबाइल चोरी कर लिए। जीआरपी द्वारा पकड़े जाने पर चोर ने दोनों मोबाइल चोरी करना कबूल किया है।
आगरा छीपीटोला निवासी सुरेश का नाम ट्रेन में हुए अपराध में कई दफा प्रकाश में आया। मई २०२१ में ट्रेन में हुई घटना में उसे नागपुर जेल भेजा गया।
विगत १५ जनवरी को वह छूटकर आ गया। जेल से छूटने के बाद उसने मालवा एक्सप्रेस में यात्रा कर दो यात्रियों के मोबाइल चोरी कर लिए। जिसकी जानकारी होने पर जीआरपी निरीक्षक संजय खरवार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व विवित कौशल ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की और सुरेश को १९ जनवरी को प्लेटफार्म संख्या २/३ से गिरफ्तार कर लिया। सुरेश के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद कर लिए।