{"_id":"60b3a2588ebc3e29b5737705","slug":"mathura-raid-at-petrol-pump-under-the-leadership-of-naib-tehsildar-mathura-news-agr4937991170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर छापा
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर नगला गांठौली में बिना डीलरशिप के चल रहे एक पेट्रोल पंप को नायब तहसीलदार ने रविवार को छापा मारकर सील कर दिया है। मौके पर मिले डीजल-पेट्रोल को जब्त कर लिया है। नायब तहसीलदार ने जमीन स्वामी और पंप संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश आपूर्ति निरीक्षक को दिए हैं।
रविवार को एसडीएम राहुल यादव को यूपी-राजस्थान बॉर्डर के निकट नगला गांठौली में बिना डीलरशिप फर्जी पेट्रोल पंप के संचालित होने की सूचना मिली। पंप से राजस्थान में सस्ते दामों पर डीजल-पेट्रोल की सप्लाई की जा रही थी। इसकी सूचना एसडीएम राहुल यादव को दी गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार विजय श्याम के निर्देशन में टीम गठित कर वहां छापे के लिए भेजा। नायब तहसीलदार और आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा की टीम को देख पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन वहां लगी डिस्पेंसरी मशीन को उखाड़ कर नजदीक मुर्गी पालन सेंटर पर डाल कर भाग गए।
जिले में 50 से अधिक पंप अवैध रूप से संचालित
जिले में बिना डीलरशिप अनुमति के 57 पेट्रोल पंप विभागीय अधिकारियों की मौन स्वीकृति से संचालित हैं। इनमें से कई पंप ऐसे हैं जो यूपी में राजस्थान सीमा से सटे हुए हैं। यूपी में संचालित इन पंपों से राजस्थान में सस्ते रेटों पर बड़ी मात्रा में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई होती है।