फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura radio station is now 50 years old

50 साल का हुआ आकाशवाणी केंद्र मथुरा

Sun, 29 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 29 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mathura radio station is now 50 years old
रेडियो (डेमो पिक) - फोटो : Demo Pic
50 साल पहले आज के ही दिन मथुरा-वृंदावन आकाशवाणी केंद्र की स्थापना हुई थी। ब्रज की आवाज बनकर गूंजने वाले कार्यक्रम अब इस केंद्र की धरोहर बन गए हैं। देश के प्रमुख आकाशवाणी केंद्रों में शुमार मथुरा रविवार को अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रहा है।
विज्ञापन


29 जनवरी, 1967 में तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री बाबू राज बहादुर ने वृंदावन रोड पर आकाशवाणी केंद्र की स्थापना की थी। इसका प्रसारण भरतपुर, अलवर, डीग, अलीगढ़, हाथरस, पलवल, एटा, फीरोजाबाद, आगरा में हुआ करता था। रेडियो के गुजरे जमाने के साथ मथुरा-वृंदावन आकाशवाणी केंद्र का दायरा भी इन 50 वर्षों में सिमट गया है। 
विज्ञापन


इस केंद्र से लंबे समय तक जुडे़ रहे सत्यदेव आजाद और राधाबिहारी गोस्वामी बताते हैं कि ब्रज के लोक साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए इस केंद्र ने अहम भूमिका निभाई है। लोकगीतों की 300 रिकार्डिंग केंद्र पर मौजूद हैं। अनेक प्रसिद्ध कवि और कृष्ण लीलाओं से जुड़ी रिकार्डिंग भी मौजूद हैं। टीवी सीरियल रामायण के राम अरुण गोविल भी इस केंद्र के कलाकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मथुरा आकाशवाणी केंद्र अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्र से जुड़े कलाकारों का सम्मान होगा। वो अपने संस्मरण भी सुनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed