फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura : raadhe jhoolan padhaaro ghir aae badara...

Mathura News: दीपक की रोशनी में राधा के भजनों की प्रस्तुति, सूफी गायक ने बांधा समां

Mon, 08 Aug 2022 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 06:10 AM IST
सार

झूलत दोऊ नवल किशोर दोऊ जन भीजत अटके बातन आदि भजनों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

विज्ञापन
mathura : raadhe jhoolan padhaaro ghir aae badara...
मथुरा। निधिवन राज वृंदावन में पदों का गायन गाते गायक।

विस्तार

मथुरा वृंदावन में राधे झूलन पधारो घिर आए बदरा...आदि झूलन के पदों से संगीत सम्राट स्वामी हरिदासजी की साधना स्थली भक्तिमय हो गई। शुक्रवार की शाम स्वामी हरिदासजी की साधना स्थली निधिवनराज कुंजों की बीच झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में भजन गायकों ने दीपकों की रोशनी में प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


ब्रज रसिक सूफी गायक जेएसआर मधुकर ने राधा-कृष्ण के पारंपरिक झूलों के पदों का गायन किया। भजनों को सुन श्रोता आनंद रस निधि में डूब गए। मधुकर के राधे चल झूलन की ओर रिमझिम बरखा आई भजन को सुन भक्तजन झूम उठे। 
विज्ञापन


मधुकर ने ऐरी सखी सघन गगन धन गरजे, अरे कारे बदरा तो मैं श्याम हिराने दामिनी, कहत मेघ सौं हमारी उपमा देहि ते झूठे बूंदे, सुहाविनी श्री लागति मति भीजे तेरी चुनरी, हिंडोरे अब झूलत लाल दिन दुलहू दुल्हन, श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी और रंगीले दोऊ झूलत सूरत हिंडोरे, झूलत दोऊ नवल किशोर दोऊ जन भीजत अटके बातन आदि भजनों को सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायन में उनका साथ दिया भावना सखी, शशि सखी एवं लक्ष्य मधुकर व मयंक मधुकर ने। भीकचंद गोस्वामी, डॉ. ओम, डॉ. गुनाकर, बाबा किशोरी शरन, बाबा राधाचरन, पुरुषोत्तम बाबा, उत्तम दास बाबा, नवेली शरण, कुंज बिहारी दास बाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed