फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: protested against the corridor by blowing conch shells

मथुरा: शंख बजाकर किया कॉरिडोर का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: protested against the corridor by blowing conch shells
मथुरा। वृंदावन में कॉरिडोर का शंख बजाकर विरोध करते ब्रजवासी।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध अभी चल रहा है। अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी न सेवायत गोस्वामी मानने को तैयार हैं और न व्यापारी। स्थानीय लोग भी विरोध में बराबर की भागीदारी निभा रहे हैं। हर दिन नए-नए तरीकों से विरोध किया जा रहा है। शनिवार को ब्रजवासियों ने मंदिर के गेट पर शंखनाद कर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियों का विरोध ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। ब्रजवासियों द्वारा शंख बजाकर अनोखे तरीके से से विरोध-प्रदर्शन किया। ब्रजवासियों का कहना है कि काशी, उज्जैन में सरकार द्वारा कॉरिडोर को भव्य तो बनाया गया, लेकिन छोटे-बड़े सैकड़ों प्राचीन मंदिरों को सरकार द्वारा नष्ट कर दिया गया। जिनके साथ वहां के लोगों की आस्था जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन

आज अनेक शिवलिंग काशी में अपने मूल स्थान से हटाकर इधर-उधर रख दिए गए। अगर सरकार की नजर में यही विकास है तो इस तरह का विकास हमें कतई मंजूर नहीं है। यहां की छोटी बड़ी कुंजगलियां सैकड़ों की संख्या में मौजूद मंदिर यहां की पारंपरिक धरोहर पौराणिक स्वरूप से हर ब्रजवासी का एक अलग तरह का लगाव है। जिससे कोई भी बिछुड़ना नहीं चाहता। जब तक कॉरिडोर का फैसला वापस नहीं होता संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वालों में प्रिंस खंडेलवाल, अमित गौतम, बबलू चाचा, केशव चौहान अनिल गौतम, अशोक शर्मा, कुंज बिहारी पाठक, आलोकिक शर्मा, आशीष वशिष्ठ, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु गोस्वामी, अतुल, आकाश, दिनेश, नीरज, अजय, श्याम, राहुल खंडेलवाल, अमित, गोपाल, शिवकुमार, घनश्याम, पुरुषोत्तम शर्मा, नोनी पुरोहित व श्याम सुंदर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed