{"_id":"60f82b458ebc3e736c216fe7","slug":"mathura-preparing-to-form-a-panel-for-elections-to-assembly-constituencies-in-congress-mathura-news-agr5006756129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्रों के चुनावों के लिए पैनल बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्रों के चुनावों के लिए पैनल बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कांग्रेस में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित बैठक में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए थे कि वह पैनल तैयार कर पार्टी को विधानसभा क्षेत्र वार प्रत्याशियों के नाम सौंपे। इन निर्देशों के बाद पार्टी में हलचल प्रारंभ हो गई है और जो लोग टिकट पाने के दावेदार हैं, वह अपना नाम संगठन के पैनल में भिजवाने की कोशिश में जुट गए हैं।
विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। उनके द्वारा मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर संभावित जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। इसी प्रकार से कांग्रेस के संगठन के जिम्मेदार लोग भी इस गणित में जुट गए हैं कि पार्टी को मथुरा जनपद से अधिकतर सीट किस प्रकार से मिल सकती हैं।
पार्टी महासचिव ने सभी जिलाध्यक्षों को इस प्रकार के निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द विधानसभा क्षेत्र वार पैनल भेजें, जिस पर पार्टी संगठन अपने तरीके से विचार-विमर्श कर सके। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने भी मांट, बलदेव, गोवर्धन, छाता और मथुरा विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मठ कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पैनल तैयार करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका से कांग्रेसियों को उम्मीद
कुछ निराश कांग्रेसियों ने बताया कि इस बार उम्मीद है कि प्रियंका गांधी के हाथों में डोर होगी और सच्चे कार्यकर्ताओं को टिकट मिलेगा। इससे पहले तो स्थिति इतनी खराब थी कि जितने लोग टिकट मांगने वाले कांग्रेसी होते थे, उन्हें टिकट नहीं मिल पाता था, कोई दूसरा ही बाजी मार लेता था। कई बार तो दूसरे दल का नेता कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ जाता था और पुराने वफादार कांग्रेसी देखते रह जाते थे।