फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Police's impressive performance in the inter-district competition

Mathura News: अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में मथुरा पुलिस का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mathura Police's impressive performance in the inter-district competition
अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता मेंटीम के खिलाड़ी एसएसपी श्लोक कुमार के साथ खड़े हुए।
मथुरा। आगरा जोन की अलीगढ़ में हुई तृतीय अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में मथुरा पुलिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। चल वैजयंती जीतने के बाद मथुरा लौटी महिला-पुरुष टीम का एसएसपी ने उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में मथुरा पुलिस की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कबड्डी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती अपने नाम की। वहीं पुरुष वर्ग में टीम ने फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed