फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura police was looking for the crook Rashid killed in the encounter

Mathura News: मुठभेड़ में ढेर बदमाश राशिद की मथुरा पुलिस को थी तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mathura police was looking for the crook Rashid killed in the encounter
टैंटीगांव। मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर इनामी बदमाश राशिद उर्फ सिपइया की मथुरा पुलिस को भी तलाश थी। राशिद शनिवार रात मुठभेड़ में मारा गया था। गत 21 जनवरी को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एसटीएफ नोएडा और सुरीर पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान राशिद फरार हो गया था। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश बग्गा उर्फ मुन्ना निवासी ईंट खाली विनोरा तिर्वा कन्नौज घायल हो गया था। जबकि उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया था। तीन बदमाश भागने में सफल रहे थे, जिनमें राशिद भी शामिल था। एसएसपी मथुरा शैलेष पांडेय ने तीनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। वह सुरीर कोतवाली से वांछित था और 25 हजार का इनाम घोषित था। तीन साल पहले उसने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा, बुआ और फुफेरे भाई की हत्या की थी। वह मूल रूप से राजस्थान के झुंझंनूं जिले के गांव चड़ावा का रहने वाला था और फिलहाल मुरादाबाद के थाना भोजपुर स्थित पीपलशाना गांव में रह रहा था। शनिवार शाम मुजफ्फरनगर जिले की थाना शाहपुर पुलिस और एसओजी ने गांव गोयला के जंगल में बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक छोड़ खेतों में घुस गए और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में राशिद मारा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed