फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Police: Robbery revealed in 48 hours two criminals found shot in leg 45 thousand cash recovered

ये हैं मथुरा पुलिस के जांबाज: 48 घंटे में लूट का खुलासा, दो बदमाशों के पैर में पड़ी गोली; 45 हजार नकदी बरामद

Mon, 24 Feb 2025 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 02:29 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने  मोबाइल सर्विस सेंटर के कर्मचारी से लूट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Mathura Police: Robbery revealed in 48 hours two criminals found shot in leg 45 thousand cash recovered
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा की हाईवे थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोबाइल सर्विस सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी से 50 हजार रुपये और मोबाइल के फोल्डर लूटने वाले नकाबपोश बदमाशों को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
विज्ञापन



 

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़ इगलास निवासी पवन कुमार जो कि एक मोबाइल सर्विस कंपनी में काम करते हैं। यहां काम करने के चलते वह गोकुल बैराज स्थित कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। शुक्रवार की रात को वह सर्विस सेंटर से कमरे पर जा रहे थे। तभी उन्हें बालाजीपुरम क्षेत्र के आनंदपुरम रेस्टोरेंट के समीप नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे 50 हजार की नकदी एवं हजारों रुपये कीमत के मोबाइल फोल्डर लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय ने मामले के खुलासे के लिए हाईवे पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही और एसओजी प्रभारी राकेश यादव दोनों बदमाशों की सुरागकशी में जुट गए। उन्होंने एक सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन्होंने बदमाशों की पहचान कर ली। सोमवार की रात को सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट करने वाले नकाबपोश बदमाश भरतपुर रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओजी और हाईवे थाने के टीम भरतपुर रोड पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में जुट गई। भरतपुर रोड स्थित एमएसपीएस स्कूल के पास खाली प्लाट में उन्हें बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टोका तो बाइक सवारों ने पुलिस फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल होकर बाइक से गिर गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बलदेव के नगला बदना निवासी सोनू छौंकर और राया के गांव मदैम निवासी सौरभ अग्रवाल बताया। तलाशी में इनके कब्जे से 45 हजार रुपये की नकदी, 4 लूटे गए एंड्राइड मोबाइल, दो तमंचा-कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed