{"_id":"685279248f9da553960d02d2","slug":"mathura-police-got-13-new-scorpios-dial-112-fleet-increased-flagged-off-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा पुलिस को मिलीं 13 नई स्कॉर्पियो, डायल-112 का बढ़ गया बेड़ा; हरी झंडी दिखाकर की गईं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा पुलिस को मिलीं 13 नई स्कॉर्पियो, डायल-112 का बढ़ गया बेड़ा; हरी झंडी दिखाकर की गईं रवाना
Wed, 18 Jun 2025 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:00 PM IST
सार
मथुरा के डायल 112 के बेड़े में 13 नई स्कॉर्पियो शामिल हो गई हैं। पुलिस लाइन से इन नए वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस को मिलीं 13 नई स्कॉर्पियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में होने वाले हादसे और वारदातों पर समय से पहुंचने और पीड़ितों की मदद के लिए शासन ने पुलिस को 13 नई स्कॉर्पियो दी है। मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने डायल 122 के बेड़े में शामिल में हुई स्कार्पियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंगलवार को शासन से मिली 13 नई स्कार्पियो को डायल 112 के नोडल अधिकारी एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, यूपी डायल 112 के प्रभारी पहलवान सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नोडल अधिकारी एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि पूर्व में 90 पीआरवी की गाड़ी संचालित हो रही थी। इसमें 63 चौपहिया तथा 27 दोपहिया पीआरपी वाहन शामिल हैं। शासन से 13 नई स्कॉर्पियो मिलने से डायल 112 में पीआरवी की वाहनों की संख्या 103 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सूचना मिलने के लगभग 6.30 में पीआरवी की गाड़ी पहुंच जाती है। बेड़े में 13 स्कॉर्पियो शामिल होने से अब 6 मिनट में पीड़ितों की मदद के लिए पीआरवी की गाड़ी पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी पहुंचने यह समय और घटाया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन से मिली नई स्कॉर्पियो गाड़ियां जीपीएस, कैमरे, एमडीटी मोबाइल फोन, घटनास्थल सुरक्षित किए जाने हेतु प्राथमिक फॉरेंसिक उपकरणों से लैस हैं।
विज्ञापन
शहर में कोतवाली और रिफाइनरी के हिस्से में आई स्कॉर्पियो
शासन से मिली 13 नई स्कॉर्पियोगाड़ियों में से शहर सर्किल के हिस्से में दो गाड़ी आई हैं। नोडल अधिकारी एसपी देहात ने बताया कि कोतवाली और रिफाइनरी को एक-एक गाड़ी दी गई है। इसके अलावा नौहझील, राया, छाता को दो-दो, बरसाना, कोसीकलां, मगोर्रा, गोवर्धन थाना क्षेत्र को एक-एक गाड़ी दी गई हैं।