फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Police challaned the victim who reached the post to give a complaint for disturbing the peace

मथुरा: तहरीर देने चौकी पहुंचे पीड़ित का पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Police challaned the victim who reached the post to give a complaint for disturbing the peace
पीड़ित गौरव चतुर्वेदी। - फोटो : MATHURA
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा की सौंख चौकी में एक युवक मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर चौकी इंचार्ज के पास पहुंचा। चौकी इंचार्ज ने चार लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, कार्रवाई की बजाय पीड़ित सहित एक अन्य व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया। दो लोगों को दलालों की सिफारिश पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गौरव चतुर्वेदी पुत्र मुकेश चतुर्वेदी निवासी गुनसारा थाना उद्योग नगर जिला भरतपुर किसी काम से सौंख के सीमेंट रोड स्थित गौरव पेटीज वाले की दुकान पर आया था। दुकान से सामान खरीदते समय उसका मोबाइल दुकान पर रह गया। गौरव इसकी तहरीर देने चौकी पहुंचा, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

पीड़ित गौरव के शक पर पुलिस ने गौरव, हितेश, हिमांशु को चौकी बुलाया। चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह ने पूछताछ की। इसके बाद दो लोगों को दलालों की सिफारिश पर छोड़ दिया। दलाल के कहने पर पीड़ित गौरव व एक अन्य व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसका मोबाइल चोरी हुआ है। पुलिस ने करंट लगाकर उसे डराया, धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंख चौकी में पीड़ित का ही शांतिभंग में चालान का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
- गौरव त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed