{"_id":"62ed420ff9612625581aff7c","slug":"mathura-police-arrested-congressmen-for-opposing-bjp-mathura-news-mtr521928985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाजपा का विरोध करने पर कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाजपा का विरोध करने पर कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर व अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में ले जाती पुलिस।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। कांग्रेस ने होलीगेट पर महंगाई, ईडी के दुरुप्रयोग, बेरोजगारी, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के मुद्दों पर तीखा विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने किया। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर सहित सैकड़ों कांग्रेसी होलीगेट चौराहे पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधा घंटा तक होलीगेट पर विरोध-प्रदर्शन किया।
इस दौरान होलीगेट पर जाम लग गया। कुछ ही देर में सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गाड़ी में भरकर पुलिस लाइन ले गई। वहां पर कांग्रेसियों को मुचलके पर रिहा कर दिया। जिसके कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ गौड़ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
प्रदीप माथुर ने बताया कि महंगाई के कारण जनता कराह रही है। मदन मोहन शर्मा ने कहा कि कि भाजपा की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्षद उमेश भारद्वाज, भोला यादव, तौफीक मैनेजर, मलिक अरोड़ा, प्रखर चतुर्वेदी एड मुकीम कुरैशी, डॉक्टर नंदन, हरवीर प्रधान, कीर्ति कौशिक,विनोद शर्मा, वृंदावन अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, भंवर सिंह सिसौदिया, चौधरी राम भरोसी, सिम्मी बेगम, सेवादल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, राजबहादुर प्रधान, आनंद शर्मा, मनोज गौड़, अशोक शर्मा, रमेश कश्यप, सलमान, राजू फारुकी, दिनेश जैन, राजकुमार शर्मा, इंद्रजीत गौतम, गुल मोहम्मद, मोहम्मद मौजूद थे।