{"_id":"62efd0b2f80fe30fd32834df","slug":"mathura-police-and-devotees-came-face-to-face-in-ladli-ji-temple-mathura-news-mtr5220203182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बरसाना के लाडली जी मंदिर में पुलिस और श्रद्धालुओं में मारपीट, सिपाही की वर्दी फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बरसाना के लाडली जी मंदिर में पुलिस और श्रद्धालुओं में मारपीट, सिपाही की वर्दी फटी
Mon, 08 Aug 2022 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:40 AM IST
सार
लाडली जी मंदिर में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मी में मारपीट हो गई। झगड़े में सिपाही की वर्दी फट गई। पुलिस श्रद्धालुओं को थाने ले आई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
थाना परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना के लाडली जी मंदिर में राधारानी के दर्शन करने के दौरान दिल्ली के श्रद्धालुओं और डॺूटी पर तैनात सिपाही के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान अन्य श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। झगड़े में सिपाही को वर्दी फट गई। पुलिस मारपीट के आरोपी श्रद्धालुओं को थाने ले आई। मामला थानाध्यक्ष की जानकारी में आने पर श्रद्धालु एवं सिपाही के मध्य समझौता करा दिया गया।
रविवार को दिल्ली एनसीआर से बरसाना में राधारानी के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। दिल्ली नागलोई निवासी विनोद दीक्षित, विनोद मिश्रा परिवार के साथ राधारानी के दर्शन करने आए थे। वे मंदिर में दर्शन करने को घुसने लगे तो मंदिर में तैनात सिपाही नैतिक ने श्रद्धालुओं को यह कहते हुए रोक दिया कि मंदिर बंद हो गया है। इस पर दिल्ली से आई महिला श्रद्धालु मंदिर में जबरन घुसने लगी।
इस दौरान धक्का-मुक्की के मध्य महिला का मंगलसूत्र टूट गया। जिस पर उसके पति एवं साथ आए अन्य लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। मंदिर में मारपीट की घटना होने पर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में मारपीट की घटना जानकारी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार को हुई तो श्रद्धालुओं को थाने बुला कर दोनों के मध्य समझौता करा दिया। दिल्ली के श्रद्धालु कोई कार्रवाई न करने की लिखित में देकर चले गए।