फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura placed third in the state-level roller hockey competition.

Mathura News: राज्य स्तरीय रोलर हॉकी में मथुरा ने पाया तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mathura placed third in the state-level roller hockey competition.
मथुरा। 11 एवं 12 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश रोलर भारत संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रोलर हॉकी प्रतियोगिता में मथुरा की बालकों की टीम ने सीनियर कैटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्केटिंग क्लब में आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश की विभिन्न विभिन्न वर्गों में 8 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि रोलर हॉकी रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का एक डिसिप्लिन है, जिसमें रोलर क्वॉड स्केट्स द्वारा हॉकी खेली जाती है, जोकि अपने आप में एक नया एवं अद्भुत खेल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था वर्ल्ड स्केट्स एवं भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार से भी मान्यता प्राप्त है। अभी कुछ समय पहले ही भारतीय टीम में एशियाई चैंपियनशिप महिला में स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग में रजत प्राप्तकर जीता था। मथुरा की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। मथुरा की टीम में गोलकीपर लोकेश गौतम, अभिषेक चौधरी, सुमित कुमार, हिमांक सिंह, अमित अजय ,प्रशांत चौधरी, अभिषेक, पंकज ,भविष्य मानव, सत्यम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed