फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: People of Salempur besieged the Municipal Corporation

मथुरा: सलेमपुर के लोगों ने नगर निगम का किया घेराव

Wed, 08 Sep 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: People of Salempur besieged the Municipal Corporation
सलेमपुर के वाशिंदे नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए। - फोटो : MATHURA
मथुरा। महानगर के वार्ड 37 सलेमपुर के लोगों ने नगर निगम कार्यालय का बुधवार को घेराव किया। सभी की मांग थी कि पेयजल संकट और अंधकार दूर हो।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए हरवीर सिंह ने कहा कि गांव के लोग विद्युत समस्या से जूझ रहे हैं। अंधकार में होकर गुजरने को ग्रामीण मजबूर हैं। कहीं भी लाइटें नहीं लगी हुई हैं। इसके अलावा पेयजल की समस्या का निदान किया जाए। क्योंकि ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। पशु मरने के बाद कोई भी नगर निगम का कर्मी उठाने को तैयार नहीं है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। पूरे इलाके में गंदगी व्याप्त है। अगर नगर निगम ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे।

नगर आयुक्त और महापौर इस ओर कोई और ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को ग्रामीण मजबूर होंगे। रुग्गी, काका सुघड़, काका रमनलाल, गिर्राज, जयकिशोर, उदयवीर, विजय सिंह, मंगल, बेनामी लाल, मोहन सिंह, मुकेश फौजी, अभिषेक, नवीन, बंटी, पवन, विनय, जीतू, राम जय सिंह, सोनू, पुलकित, जयप्रकाश, गौरव, देवेंद्र, भारत, कृष्णा, सुनील, राहुल, कुलदीप, महावीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed