फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: People of Devipura demonstrated in the Municipal Corporation regarding the problems

मथुरा: देवीपुरा के लोगों ने समस्याओं को लेकर नगर निगम में किया प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: People of Devipura demonstrated in the Municipal Corporation regarding the problems
नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते देवीपुरा के लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय प्रांगण में बृहस्पतिवार को वार्ड-12 देवीपुरा आदि क्षेत्र के लोगों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान गरीब मजदूर समिति के प्रदेश मुखिया ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर पहुंचे। आरोप लगाया कि वार्ड के देवीपुरा भगवती कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही जलभराव हो जाता है। सड़कें टूटी हैं और नगर निगम के अधिकारी-पार्षद इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस क्षेत्र में हजारों लोग निवास करते हैं। आम जनमानस परेशान है। बच्चे-बुजुर्ग बीमारियों से ग्रसित हैं। ताराचंद ने कहा कि समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में गुड्डू चौधरी, नरेश, गोपाली, देवकी, रामशरण, दीपक, रानू गौतम, हेमंत, राजेश, सीनो, भगवानदास, बसंतलाल, पप्पू, मुकेश ठाकुर, गुड्डी, रमेश, रिंकू, जेपी गौतम, बिजेंद्र गौतम, रोशन गौतम, रमेश शर्मा, विष्णु पटेल, गोपाल बंगला, राजेंद्र गॉवर, रामेश्वर, राशि, दीपू, हेम प्रधान, संतोष, बच्चू गुर्जर आदि मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed