{"_id":"60a51da68ebc3e8db97d2b65","slug":"mathura-patients-will-be-able-to-get-treatment-information-from-tb-arogya-saathi-app-mathura-news-agr4924319179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: टीबी आरोग्य साथी एप से मरीज ले सकेंगे उपचार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: टीबी आरोग्य साथी एप से मरीज ले सकेंगे उपचार की जानकारी
विज्ञापन
मथुरा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लांच किए गए टीबी आरोग्य साथी एप से टीबी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। एप की सहायता से टीबी मरीज का यूजर आईडी लॉग इन करके उसका ट्रीटमेंट ट्रैक हो सकेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने अधीनस्थों से कहा है कि वे एप के उपयोग के बारे में स्वयं जानें व दूसरों को बताएं। इससे टीबी परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंच और उपचार या किसी भी जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है।
एप के माध्यम से टीबी से संबंधित समस्त जानकारी, टीबी जांच एवं उपचार की नजदीकी सुविधा, टीबी के जोखिम का आंकलन करने के लिए स्क्रीनिंग टूल, पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। टीबी आरोग्य साथी एप से टीबी संबंधी जानकारी ली जा सकती है। जिला पीपीएम समन्वयक आलोक कुमार ने बताया कि एप के माध्यम से मरीज लक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही अपने खाते में आने वाली राशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।